- आईटीएम चेहरी में दो पालियों में होगा प्रशिक्षण, प्रत्येक पाली में प्रशिक्षित होंगी 510 पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चेहरी स्थित इंस्टीट्यूूट आफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) में एक से छह फरवरी तक दो पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक पाली में 510 पार्टियों का प्रशिक्षण होगा। प्रथम प्रशिक्षण पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का होगा। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक प्रशिक्षण होगा।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि एक फरवरी को प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 510 व द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 511 से लेकर 1020 तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। दो फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 1021 से लेकर 1530 तक तथा द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 1531 से 2040 तक के कार्मिकों का, तीन फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 2041 से 2550 तक तथा दूसरी पाली में 2551 से 3060 तक, चार फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 3061 से 3570 तक तथा दूसरी पाली में 3571 से 4080 तक, पांच फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 4081 से 4590 तक तथा दूसरी पाली में 4591 से लेकर 5100 तक तथा छह फरवरी को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 5101 से लेकर 5610 तक तथा दूसरी पाली में 5611 से लेकर आगे तक की संख्या के पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण होगा। प्रथम प्रशिक्षण में सभी पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को एक घंटे पूर्व पहुंचना होगा, जिससे कि वे सुविधाजनक तरीके से व गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
-------------------------
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी विभागीय कार्रवाई
जिले में पीठासीन व मतदान अधिकारी के रुप में प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।