जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ, जिलाधिकारी ने परेड़ का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया गया। स्कूल कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ। यहां विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला मुख्यालय से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक विविध कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने झंडा फहरा कर सलामी ली। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड़ का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार एवं जिला जज जय प्रकाश तिवारी ने परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले व पुलिस महकमे में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, एएसपी निवेश कटियार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर में प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विशुनपुर गबडुआ में शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शहर के कास्मोपोलिटन स्कूल में प्रबंधक महेंद्रनंद जायसवाल, डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आलोक रंजन तिवारी, सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक रत्नेश चंद्रा ने झंडारोहण किया। इसके अलावा अन्य स्कूलों में झंडा फहरा कर अमर सपूतों को नमन किया गया।
बेहतर कार्य करने में इनको मिला सम्मान
यूपी-112 महराजगंज के 11 पुलिस कर्मी, पुलिस अधीक्षक प्रशासन यूपी-112 मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सम्मानित किए जाने के लिए चयनित हुए। निरीक्षक वीरसेन सिंह, आरक्षी संदीप कुमार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार दूबे, आरक्षी संतोष चौहान, आरक्षी चालक रामबृक्ष, मुख्य आरक्षी मनोज कुशवाहा, आरक्षी संतोष कुमार पाण्डेय, होमगार्ड चालक झीनक प्रसाद, मुख्य आरक्षी विजय कन्नौजिया, आरक्षी अरूण कुमार यादव, आरक्षी चालक शिवानन्द कुमार को सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य एवं बेहतर रिस्पांस टाईम के लिए उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार दूबे, आरक्षी संतोष चौहान, चालक रामवृक्ष, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश कुशवाहा, आरक्षी धनेश यादव, आरक्षी चालक सत्येन्द्र प्रसाद, मुख्य आरक्षी उमेश यादव, आरक्षी बृजेश कुमार, आरक्षी चालक राघवेन्द्र को सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस पर धूमधाम के साथ ग्रामीण क्षेत्र में हुआ झंडा फहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराकर अमर सपूतों को नमन किया गया। चहुंओर भारत माता की जय से वातारवरण गूंजायमान हो उठा।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार दीवानी न्यायालय में सिविल जज यशपाल वर्मा ने झंडा फहराया। इस दौरान अधिवक्ता अरविंद मिश्रा , प्रेम कुमार सिंह,ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम दिनेश मिश्रा ने ध्वज फहराया। सीओ कार्यालय पर सीओ सुनील दत्त दूबे ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बीडीओ अमरनाथ पांडेय ने झंडा फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन राजेश जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कोतवाली फरेंदा में कोतवाल दिनेश दत्त मिश्रा, परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज मथुरानगर में विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने झंडा फहराया। झिनकी देवी पीजी कालेज में प्रबंधक डॉ. पीसी यादव, मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कालेज पर प्रबंधक चंद्र प्रकाश द्विवेदी, वीपी ऐजूकेशनल एकेडमी धानी ढाला पर सेवानिवृत तहसीलदार गिरीश चंद पांडेय ने झंडा फहराया। आधारशिला वृद्धाश्रम मे चेयरमैन राजेश जायसवाल ने ध्वज फहराया। अल्फा फ्लाई सर्विसेज प्रा.लि. पर डायरेक्टर शमसुज्जोहा खांन, इंण्डेन गैस सर्विस पर अरविंद जायसवाल , प्राथमिक विद्यालय मथुरानगर में ग्राम प्रधान रीता चौरसिया ने ध्वज फहराया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधवारी में ग्राम प्रधान गंगाराम यादव, प्राथमिक विद्यालय पिपरातहसीलदार में ग्राम प्रधान चरन सिंह चौधरी , प्राथमिक विद्यालय खुजरियां में ग्राम प्रधान लालदेव, प्राथमिक विद्यालय पिपरा विश्वम्भरपुर में ग्राम प्रधान साधुसरन ने झंडा फहराया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार गांधी चौक पर विधायक अमन मणि त्रिपाठी एवं चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा नगर का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। नौतनवां तहसील कार्यालय में एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने झंडा फहराया। डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज में पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, एसएसबी कार्यलय दोमुहानघाट में कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह, नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन गुड्डू खान,परम ज्योति पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर में समाजसेवी आनंद पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में ग्राम प्रधान रघुबर यादव ने ध्वज फहराया। राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी में प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी एवं डायरेक्टर शोभा राम साहू, सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक रत्नेश चंद्रा एवं अर्श जायसवाल, मैक्स सिटी हॉस्पिटल पर डॉ. सिम्मी त्रिपाठी एवं प्रबंधक विकास दुबे ने झंडा फहराया।
मिठौरा एवं सिन्दुरिया प्रतिनिधि के अनुसार श्रीमती राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय मिठौरा और बुधेन्द्र जनता इंटरमीडिएट कॉलेज मिठौरा बाजार में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कालेज परिसर में खेल कूद, राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, आयोजित किया गया। सिंदुरिया मदरसा हुसैनीया फैजुल उलूम में प्रधान प्रतिनिधि केशरी यादव, नारायणपुर स्थित विद्या कन्या इंटर कॉलेज में कॉलेज के संरक्षक मुकुल गुप्ता, सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज सिंदुरिया में कॉलेज के प्रबंधक राम हरख गुप्त ने झंडा फहराया। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला गुप्ता ने ध्वज फहराया। बीआरसी मिठौरा के बीईओ सुधीर कुमार, वैदिक गुरुकुल इण्टरमीडिएट कालेज बड़हरा मीर के प्रबंधक घनश्याम द्विवेदी झंडा फहराया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कालेज व शिव कुमार सिंह कन्या इंटर कालेज में पूर्व राज्यमंत्री शिवेंद्र सिंह ने झंडा फहराया। आरपी इंटर कालेज व बीएसएस कालेज में संरक्षक महंथ तिवारी व डॉ पंकज तिवारी,मरियम गर्ल्स इंटरमीडिएट कालजे गेरमा में प्रबंधक इम्तेयाज अहमद,सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ओए जोसफ़,यूपी पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अनिल कुमार सिंह ने झंडा फहराया।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के हरदीडाली मदरसा , संविलियन विद्यालय, डीएन चौधरी जनजाति प्राथमिक विद्यालय, सुंडी प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी ने झंडा फहराया।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुड़िला बाजार में श्री राम भजन अंबेडकर विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार के रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर(मंसूरगंज)में प्रबंधक रामचन्द्र यादव,दलसिंगार इंटर कॉलेज रतनपुरवा में गुलाब चंद्र यादव,सुभागी देवी माध्यमिक विद्यालय इंटर कॉलेज इलाहाबाद में प्रिंसिपल रविन्द्र गुप्ता, अभिराज चौरसिया इंटर कॉलेज माधोनगर में प्रबंधक जवाहर लाल वर्मा,इंग्लिश मीडियम स्कूल कुआंचाप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र निषाद,प्राथमिक विद्यालय कनैला में ग्राम प्रधान मनोज राव,प्राथमिक विद्यालय नरकटहा में प्रधान संघ के संरक्षक राम अशीष यादव,प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में ग्राम प्रधान अमरजीत निषाद,बांकी रेंज कार्यालय में रेंजर जगदम्बा पाठक,थाना परिसर में थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह,ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ डा सुशांत सिंह, क्षेत्र पंचायत कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यालय में डा वीर विक्रम सिंह,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार नगर कार्यालय में राजेश्वर मद्धेशिया, नगर पंचायत कार्यालय में ईओ राजनाथ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, स्व.भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कालेज एवं इण्टरमीडिएट कालेज चंदरपुर बसहियां बुजुर्ग में प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने झंडा फहराया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक आनन्द गुप्ता, नगर पंचायत कार्यालय परतावल में अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने झंडा फहराया।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मुन्दर प्रसाद इण्टर कालेज पर प्रबन्धक अवध बिहारी चौधरी, बरगदवां प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान प्रतिनिधि डेबा, ब्राईट फ्यूचर क्लासेज के अध्यापक नूरेआलम ने झंडा फहराया।
चौक संवाददाता के अनुसार स्थानीय गुरुगोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कालेज, लिटिल एंजेल्स एकेडेमी, ज्ञानदीप स्कूल, जीएसपी कान्वेंट केवलापुर, एपीएस एजुकेशनल एकेडमी पिपरिहा गुरुगोविंद राय, कौशल किशोर तेजप्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागापार में ध्वज फहराया गया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जगदीश प्रसाद पाण्डेय स्मारक पीजी कालेज मे अनिल पांडे, महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज मे पंडित सुधाकर प्रसाद मिश्र, प्राथमिक और जूनियर विद्यालय मे प्रधान नरेंद्र सिंह ने झंडा फहराया।
ठूठीबारी प्रतिनिधि अनुसार एसएसबी कैंप, कस्टम कार्यालय, ठूठीबारी कोतवाली,साधन सहकारी समिति, स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज, आदर्श इंटरमीडिएट कालेज,रामनगर रोड स्थित सेक्रेड हार्ट इंटरमीडिएट कालेज में झंडा फहराया गया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा,थाना थानाप्रभारी सुनील कुमार राय,किराना व्यापारी संध कार्यालय पर अध्यक्ष राजू जायसवाल, रामभोली कन्या इंटर कालेज आशीष मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय इंटर कालेज बाली प्रबंधक सन्त कुमार राहुल,राजारत्नसेन इंटर कालेज प्रबंधक सचिन पाण्डेय,मनु लां कालेज प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, सरस्वती देवी महाविद्यालय दमकी प्राचार्य सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद तारा चंद महाविद्यालय नगर अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया,रामहर्ष इंटर कालेज रामहर्ष शर्मा, माउंट स्कूल बहुआर प्रबंधक नरेन्द्र पटेल ने झंडा फहराया।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय ने ब्लॉक कार्यालय पर झंडा फहराया। ब्लाक संसाधन केंद्र लक्ष्मीपुर पर बीईओ हेंमत कुमार मिश्र, स्टार चिल्ड्रेन एकेडमी पर प्रिंसिपल अरुण पटेल, भारतीय स्टेट बैंक पर प्रबंधक एसके गुप्त, वनक्षेत्राधिकारी कार्यालय पर रेंजर विनोद तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा खुर्द पर डॉ प्रभुनाथ गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर पर प्रधानाध्यापक विकास नारायण मिश्र, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर कुर्थीया पर शिक्षक जावेद खान ने ध्वज फहराया।
37 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिसवा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज सिसवा के ग्राउंड में रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक शिवम पांडेय के नेतृत्व में 37 लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. दिवाकर सिंह, शिवचरन वर्मा, श्रीराम शाही, धर्मनाथ खरवार, आशीष अग्रवाल, मयंक मणि त्रिपाठी, आदित्य पाठक, भानु प्रताप, सन्नी आर्या, मिथिलेश, नगर मंत्री मंगलम मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद