फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा आज से होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा आज से होगी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार व रविवार को चार केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 5327 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। सात अगस्त की परीक्षा में चारो केंद्र पर प्रथम पाली में 1424 व द्वितीय पाली में 933 तथा आठ अगस्त को प्रथम पाली में 1544 तथा दूसरी पाली में 1426 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी विभाग तथा 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी जिला प्रशासन ने लगाई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 10 पर्यवेक्षक रहेंगे तैनात
प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा के लिए जिले के चार केंद्रों पर 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 10 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में सचल दल गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें