फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

फरेंदा(महराजगंज)। कस्बे के फारेस्ट रोड से घर जा रहा साइकिल सवार शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के निरनाम पूर्वी टोला जनकजोत निवासी टांसे कन्नौजिया (52) कस्बे के धानी ढाला तिराहे पर काफी दिनों से कपड़ा प्रेस करने का काम करते थे। शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर फारेस्ट रोड से लौट रहे थे। उसी दौरान तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। उनको गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। चिकित्सक ने टांसे कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। अभी एक सप्ताह पूर्व ही उनके पिता की भी मौत हुई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र गौनरिया बाबू में शुक्रवार दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, महराजगंज में अपने किसी निजी काम से आए संतकबीरनगर जिले के दो युवक मनोज व रामधनी अपना काम निपटा कर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे, पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिसमें रामधनी (27) निवासी बेलवनवा थाना मेहदावल जिला संतकबीर नगर की मौत हो गई, जबकि मनोज (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट पहना था। इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें