फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु टीकाकरण की अपलोडिंग में महराजगंज टॉप फाइव में

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु टीकाकरण की अपलोडिंग में महराजगंज टॉप फाइव में
विज्ञापन

- 54 प्रतिशत पशुओं के टीकाकरण संबंधी जानकारी को किया गया अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पशुओं के टीकाकरण के मामले में जिला सूबे में पांचवें स्थान पर है। 54 प्रतिशत पशुओं के टीकाकरण संबंधी जानकारी को अपलोड किया जा चुका है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि गोकुल मिशन के तहत पशुपालन के क्षेत्र में जिले को अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य है। टीकाकरण के प्रगति की अपलोडिंग भी सुनिश्चित कराई जानी है। विभागीय कर्मियों के सहयोग से इस कार्य को तीव्र गति से कराए जाने पर जोर है। टीकाकरण संबंधी जानकारी अपलोड करने में मुजफ्फरनगर पहला, लखनऊ दूसरा स्थान, मेरठ तीसरा, मुरादाबाद चौथा और महराजगंज पांचवें स्थान पर है। आने वाले दिनों में टीकाकरण की प्रगति को और सुधारने पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीवीओ ने गोसदन को सुपुर्द किया काऊ लिफ्टिंग मशीन
पशुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने मधवलिया गोसदन को 31 हजार रुपये की लागत की एक अदद काऊ लिफ्टिंग मशीन को उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया है कि इस मशीन की उपलब्धता से गोसदन में बीमार व निशक्त पशुओं का बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा तथा पशुओं को एक से दूसरे स्थान पर रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसे गोसदन को दान स्वरूप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें