फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों के बारे में जानकारी ली

Sat, 23 Mar 2024 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर समन्वय बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से क्रमवार संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने अब तक एईएस, जेई, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार सहित विभिन्न संचारी रोगों के प्राप्त केसों और उस संदर्भ में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने अप्रैल माह में प्रस्तावित अभियान की तैयारियों के विषय में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान के संदर्भ में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठकों को संबंधित विभागों के साथ कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मच्छरों पर रोकथाम के लिए जलाशयों में बंबूसिया मछलियों को डालें। निर्देश दिए कि सभी वार्डों, गांवों व विद्यालयों में झाड़ियों की कटाई, फागिंग व दवाओं का छिड़काव और सफाई करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान 01 अप्रैल से 31 अप्रैल तक और दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 31 अप्रैल तक संचालित होगा। जिलाधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक मेडिकल किट, आवश्यक दवा, एंटी वेनम सहित विभिन्न दवाओं की उपलब्धता स्टॉक में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पी रामदरश चौधरी, डीपीआरओ यावर अब्बास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें