फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे उप मुख्यमंत्री, कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आएंगे उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
महराजगंज। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को जिले में आएंगे व विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। वे जहां गरीब कल्याण मेले में लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें संबोधित करेंगे, वहीं विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। वहां से वे 12 बजे महालक्ष्मी लान में आयोजित गरीब कल्याण मेले मेें बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, टेलरिंग शाप योजना, स्वयं सहायता समूह समेत विभिन्न योजनाओं के तीन-तीन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर सम्मानित करेंगे। इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें