फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी का शव पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी का शव पेड़ से
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में लटका मिला
चौक बाजार (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के परासखाड़ गांव के पूरब बागीचे में रविवार सुबह कपड़ा व्यवसायी का शव पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। रोपाई करने निकले ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रंजीत सहानी (25) पुरंदरपुर थाने के टेढ़ी क्षेत्र का निवासी था। झुंगवा में किराए का मकान लेकर पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता था। झुंगवा चौराहे पर किराए के मकान में उसकी कपड़े का दुकान थी। दुकान का सामान अक्सर खलीलाबाद से लाता था। शनिवार की शाम दुकान बंद कर के घर गया और खाना खाकर खलीलाबाद कपड़ा लेने जाने की बात कह कर मोटरसाइकिल से चला गया, लेकिन रविवार को सुबह रंजीत का शव झुंगवा चौराहे के दक्षिण परासखाड़ गांव के पूरब आम के बगीचे में पेड़ से लटकता मिला। किसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव के पास मोबाइल तथा बाइक की चाभी मिली लेकिन मौके पर बाइक नहीं मिली है। पत्नी तथा पिता ने हत्या की आशंका जताया है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर बाइक नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें