फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर सत्यापन खाद बिक्री पर तीन गोदाम सील

Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बे में तीन दुकानों का गोदाम स्टाक व बिक्री अपडेट न होने पर जहां सील करा दिया।
विज्ञापन

वहीं जांच टीम की भनक लगने से दुकान बंद कर भागे पांच दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित करते हुए बिक्री प्रतिबंधित करने का नोटिस दुकान पर चस्पा कराया। स्थानीय एडीओ कृषि को निर्देश दिए कि दुकान बंदकर भागने वालों के विरुद्ध नजदीकी थाने में उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराते हुए रिपोर्ट करें।
जिला कृषि अधिकारी ने अवैध भंडारण व तस्करी रोकने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा रखी है। बुधवार उन्होंने सर्वप्रथम ठूठीबारी के लक्ष्मीपुर खुर्द पहुंचकर एसएसबी से इनपुट लेकर तस्करी रोकने के लिए इस सप्ताह हुई बरामदगी की जानकारी ली और जवानों से तस्करी नियंत्रण में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने लक्ष्मीपुर खुर्द में स्थापित पुलिस चौकी पर प्रभारी इंचार्ज मृत्युंजय तिवारी से मिलकर खाद बरामदगी का आंकड़ा जाना। इसके बाद पांच सदस्यीय टीम के साथ उन्होंने साहनी ट्रेडर्स, गुप्ता ट्रेडर्स व श्याम उर्वरक की जांच की जिसमें स्टाक सत्यापन और बिना बिक्री अपडेट के भारी मात्रा में खाद मिलने पर गोदाम को सील कराते हुए 24 घंटे में कारोबारियों से जवाब मांगा।
इस कार्रवाई की भनक फुटकर दुकानदारों को हो गई जिससे वह दुकान बंद कर फरार हो गए। जांच में दुकान बंद मिलने पर क्रय विक्रय पिपरिया, पवन ट्रेडर्स, पाल ट्रेडर्स, बालाजी उर्वरक ट्रेडर्स और हरि ट्रेडर्स की दुकान बंद पाई गई जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने सभी पांच विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित करते हुए बिक्री प्रतिबंधित की नोटिस दुकानों पर चस्पा कराते हुए अल्टीमेटम दिया कि विभाग से दुकान बंद करके फरार होने से दुकानदार बच नहीं सकते। जिनका स्टाक व बिक्री का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है उन्हें हर हाल में कठोर कार्रवाई भुगतनी होगी। उन्होंने स्थानीय एडीओ कृषि को सभी फरार दुकानदारों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें