फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेवेन्यू बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष के तीन प्रत्याशी मैदान में

Thu, 21 Mar 2024 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो अप्रैल को होगा मतदान, तैयारी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें अध्यक्ष के तीन, सचिव पद के लिए तीन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
संयुक्त सचिव प्रशासन व कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्यों के विरुद्ध कोई पर्चा दाखिल न होने से संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सतीश चंद दूबे, कार्यकारिणी कनिष्ठ सदस्य के लिए रत्नेश कुमार उपाध्याय व स्वामीनाथ को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी गोरख श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अष्टभुजा वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव व जगदंबा प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद के लिए अवधेश उपाध्याय, परमात्मा सिंह, सेराज अहमद व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चिंतामणि दूबे, रविंद्र पासवान एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अशफाक अहमद व विपिन बिहारी श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है। पर्चा दाखिल के बाद सभी प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए है। सभी पदों के लिए मतदान दो अप्रैल को होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें