फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरगदही गांव में धांधली की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Sun, 04 Feb 2024 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के बरगदही गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की जांच के लिए पूनम देवी ने उपायुक्त श्रम रोजगार से शिकायत की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में बरगदही गांव निवासी पूनम देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना से मेन रोड से सदानंद के खेत तक चकबंद का कार्य मानक विहीन कराया गया है। इतना ही नहीं उक्त कार्य पर ही 11 दिसंबर 2023 से ही फोटो से फोटो लेकर एनएमएमएस पर हाजिरी लगाई गई है। एक ही दिन एक ही श्रमिक को दो जगह कार्य कराते हुए फोटो अपलोड की गई है। उक्त कार्य पर कुल 12 मस्टरोल का एनएमएमएस किया गया है। लेकिन भुगतान केवल 10 मस्टरोल का ही किया गया है। जबकि नथुनी पटेल के खेत से मेन सड़क तक चकबंद कार्य कराया गया है।
उक्त कार्य पर कुल आठ मस्टरोल जारी किया गया है। सभी मस्टरोल पर एनएमएमएस के माध्यम से हाजिरी भी अपलोड किया गया है, लेकिन चार ही मस्टरोल का भुगतान कराया गया है। 30 नवंबर 2023 को कार्य समाप्त होने के बाद भी फोटो से फोटो एनएमएमएस पर अपलोड किया गया है। पिपरिया माईनर से दक्षिण अजीत पटेल के खेत तक चकबंद कार्य कराये गये है। जिसमें 16 दिसंबर 2023 से ही लगातार फोटो से फोटो लेकर फर्जी एनएमएमएस पर हाजिरी लगाई गई है। ताकि उपस्थिति के सापेक्ष दो से छह गुना अधिक मजदूरी का भुगतान कराया जा सके। अयोध्या के खेत से प्रदीप के खेत तक नाली खुदाई कार्य प्रगति पर है। जो सिचाई विभाग से बिना अनुमति प्रमाण-पत्र के कराया जा रहा है। जबकि उक्त कार्य स्थल सिचाई विभाग से संबंधित है।
विज्ञापन

वहीं खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि उक्त शिकायती पत्र के आधार पर निर्माण कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच टीम में अवर अभियंता लोक निर्माण, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं सेक्टर प्रभारी शामिल रहेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें