फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के घोड़नामपुर चौराहे पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कुल तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा महुलानी टोला ओली नगर निवासी रंगीलाल प्रजापति (57) बृजमनगंज से अपने घर जा रहे थे। घोड़नामपुर चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने मुड़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में रंगीलाल प्रजापति को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और तीनों घायलों को सीएचसी बृजमनगंज भिजवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रंगीलाल प्रजापति की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसओ बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें