फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी महलगंज का मामला, परिवार में मची चीख पुकार
विज्ञापन


महराजगंज/सिंदुरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी महलगंज में मंगलवार रात ईंट-भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों राज (5) और आयुष (4) की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय गड्ढे में गिर जाने से यह दुर्घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, बागापार के कटहरा टोला बीट नर्सरी निवासी ऑटो चालक डब्लू सहानी पत्नी मनीषा और दोनों बच्चों राज व आयुष के साथ महलगंज में किराए पर रहता है। मंगलवार को डब्लू ऑटो चलाने गया था, जबकि पत्नी पड़ोस में काम करने। शाम करीब पांच बजे जब डब्लू घर लौटा तो राज व आयुष घर के बगल में ईंट-भट्ठे की एकत्रित मिट्टी के ढेर पर खेलते नजर आए। कुछ देर बाद जब बच्चे अचानक दिखाई नहीं दिए तो पति-पत्नी की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास के लोगों की से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। लोगों की मदद से बच्चों की खोजबीन शुरू की लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चों की तलाश में जुट गई। करीब पांच घंटे खोजबीन के बाद रात करीब 11 बजे ईंट भट्टे के पास स्थित पानी से भरे गड्ढे से दोनों बच्चों को अचेत हालत में बरामद किया गया। दोनों को तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में गिरने से दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें