फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शाखा प्रबंधक का शव पहुंचा तो मच गया कोहराम

Sun, 07 Jan 2024 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सीतापुर निवासी शाखा प्रबंधक सत्यकुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द हुआ तो कोहराम मच गया। उनके मौत को लेकर बैंक कर्मचारियों ने गहरा दुख जताते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उनके भाई शव को लेकर पैतृक निवास चले गए।
विज्ञापन

लखनऊ सीतापुर तिलकपुर टीकर निवासी सत्यकुमार नौतनवा के एसबीआई के कृषि शाखा में बतौर शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे। शनिवार की रात में आठ बजे के करीब आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर हमसफर ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को दिन में उनके भाई संतोष कुमार व साढू मयंक प्रताप सहित अन्य रिश्तेदार, बैंक कर्मचारी व पत्नी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जहां पर करीब तीन बजे के बाद शाखा प्रबंधक का शव परिजनों को मिला तो कोहराम मच गया। परिजन रो रोकर बेसुध हो रहे थे। उनके बाद भाई संतोष कुमार को शव सुपुर्द कर दिया गया जो पैतृक निवास लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी आदित्य सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक के मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उनके भाई को शव सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें