फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन दुकान व एक गोदाम से नकदी समेत लाखों की चोरी

Sun, 23 Jun 2024 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया खास चौराहे पर स्थित तीन दुकान व एक गोदाम से चोर नकदी समेत लाखों के सामान उड़ा ले गए। खोरिया बाजार चौकी पुलिस मामले में जांच में जुटी थी। इसी दौरान चोरी में शामिल एक आरोपी को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सुकरौली उर्फ सूर्यपुरा निवासी बृजेश कुमार मद्धेशिया की नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया खास चौराहे पर किराए के मकान में बेकरी की दुकान और गोदाम है। शनिवार की शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह लोगों की सूचना पर दुकान पहुंचे तो देखा कि एग्जाॅस्ट फैन तोड़कर चोर दुकान और गोदाम से सामान समेत 50 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए।
वहीं सिरसिया खास गांव के प्रमोद जयसवाल की चौराहे पर गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान का फाटक तोड़कर सामान समेत 1500 रुपये नकद चुरा ले गए। इसी क्रम में सिरसिया खास गांव के शंकर जयसवाल की चौराहे पर गुमटी में पान, गुटका तथा किराने की दुकान है। गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उड़ा ले गए। शंकर के बताया कि सुबह टहलने निकला तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सामान गायब थे।
विज्ञापन

खोरिया बाजार चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान सिरसिया गांव का ही एक 12 वर्षीय बालक सिरसिया खास चौराहे के पास ही एक खाली मकान में चोरी का सामान रखा हुआ था और उसे ठिकाने लगाने के लिए झोले में भर रहा था। संदेह होने पर एक व्यक्ति घर के अंदर घुसा तो देखा कि एक कमरे में चोरी का सामान झोले में भर रहा था।
उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बालक को हिरासत में लेकर चोरी के समान समेत चौकी पर ले गई और पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की। चोरी में शामिल एक अन्य लड़के की भी जानकारी दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि चोरी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें