फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से बच्चा घायल

Sun, 23 Jun 2024 04:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रविवार सुबह कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड विवेकानंद नगर वार्ड में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने विद्युत उपखंड में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। सिसवा कस्बे के सेनानी नगर हरिजन बस्ती निवासी राजेश कुमार का सात वर्षीय पुत्र आयुष अपने दो साथियों के साथ खेलते हुए विवेकानंद नगर की ओर चला गया। इसी बीच आयुष बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। अगल-बगल के दुकानदार ने तत्काल बच्चे को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी सिसवा विद्युत उपकेंद्र पर देकर आपूर्ति बंद करा दी। लोग तुरंत घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

करंट उतरने की पहले हुई थी शिकायत
सिसवा बाजार। कस्बे के विवेकानंद नगर वार्ड में बिजली खंभे में करंट उतरने की शिकायत लोगों ने बिजली विभाग से की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। मोहल्ले के सूरज मोदनवाल, गणेश मोदनवाल, शिव मोदनवाल ने बताया कि खंभे में करंट उतरने की शिकायत पहले की गई थी। जिम्मेदारों ने पहले ध्यान दिया होता तो यह घटना नहीं होती। विद्युत उपखंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें