महराजगंज। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी ने 18 उपनिरीक्षक और चार निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि निरीक्षक धनंजय कुमार राय को अतिरिक्त निरीक्षक थाना भिटौली से प्रभारी निरीक्षक बरगदवा, अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा, मनोज कुमार राय को थानाध्यक्ष पुरंदरपुर से निरीक्षक अपराध थाना श्यामदेउरवा, निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक फरेंदा से निरीक्षक अपराध थाना भिटौली बनाया गया है।
उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से थानाध्यक्ष पनियरा, राघवेंद्र सिंह को पनियरा से थानाध्यक्ष फरेंदा, अभिषेक सिंह को थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा से थानाध्यक्ष नौतनवा बनाया गया है। कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष घुघली से थानाध्यक्ष कोल्हुई, सूरज कुमार को थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष घुघली, विशाल कुमार शुक्ला को पुलिस लाइंस से थानाध्यक्ष सिंदुरिया बनाया गया है।