फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दवा विक्रेता नियमों का करें पालन, रजिस्टर रखें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का हुआ सम्मेलन
विज्ञापन

महराजगंज। शनिवार की रात 8:30 बजे मुख्यालय पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का जनपद स्तरीय सम्मेलन व शैक्षणिक सत्र आयोजित हुआ। सत्र का शुभारंभ संगठन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप जलाकर किया।
सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दवा व्यवसायियों को विभागीय नियमों के बारे में जानकारी रखने की जरूरत है। जब हम दवा बिक्री नियमों का अनुपालन करते हुए करेंगे तो विभाग हमें परेशान नहीं करेगा। प्रत्येक दवा व्यवसायी दुकान पर रजिस्टर मेंटेन रखें और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री बिना चिकित्सक प्रिसक्रिप्शन न करें। नारकोटिक्स श्रेणी की दवा बिक्री करते हैं तो किस डाक्टर ने लिखा है और किसे कितनी मात्रा में बेचा गया इसका रिकॉर्ड मेंटेन रखें। महामंत्री विनय कुमार नायक ने कहा नारकोटिक्स के अलावा भी एक्सपायरी डेट की दवाओं का रिकॉर्ड भी रखें जिससे जांच के वक्त अधिकारी इस रजिस्टर को देखकर दवा के आवक व बिक्री का लेखा जोखा रख सकें। सम्मेलन को एसोसिएशन के विनोद कुमार विमल, आयुष्मान अग्रहरि, राकेश पटेल आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता चक्रपाणि पांडेय व संचालन देवेश राय ने किया। इस दौरान सुरेंद्र, बिजेंद्र, चंदन, विष्णु, अमरनाथ, सोनू, विपिन चौरसिया, रामसमुझ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद में नहीं शामिल होंगे जिले के कारोबारी
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सम्मेलन में निर्णय लिया गया है कि जिले के व्यापारी जनहित को ध्यान में रखकर इससे अलग रहेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि शासन के निर्देशों के खिलाफ आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 को भारत बंद का निर्णय लिया है। लेकिन जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले के दवा कारोबारी इससे पूरी तरह अलग रहेंगे। दवा की दुकान पूरे जनपद में खुली रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें