बहुप्रतीक्षित 63 आसरा आवासों का आज होगा आवंटन
महराजगंज। आसरा आवास का बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आवंटन होगा। 63 आसरा आवास के लिए कुल 100 से अधिक आवेदक पात्र मिले हैं। ऐसे में लॉटरी के जरिए आवंटन होगा।
नगर में कुल 132 आसरा आवास बने थे, जिसमें से पहले चरण में 69 आवासों का आवंटन पिछले वर्ष किया गया था। शेष 63 आवासों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए थे। सत्यापन में 62 आवेदन सही पाए गए। शेष को अपात्रता के कारण निरस्त कर दिया गया। कुछ लोगों ने डीएम से इसकी शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव से जांच कराई। रिपोर्ट मिलने के बाद आवासों के लिए 100 से अधिक लोग पात्र मिले हैं।
आसरा आवास का आवंटन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। इससे आवास का इंतजार कर रहे पात्रों की प्रतीक्षा समाप्त होगी।
- मदन मोहन वर्मा, प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण