फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुधवार से गायब वृद्ध का जंगल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली निवासी जफरुद्दीन (60) का शव बृहस्पतिवार को सुबह जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक बुधवार की दोपहर से ही घर से गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जफरुद्दीन बुधवार की दोपहर से घर से गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह बभनौली जंगल में जफरुद्दीन का शव बरामद हुआ। जफरुद्दीन ठेले पर सब्जी बेचने का कार्य करता था। उसके दो पुत्र नजीरूद्दीन व अस्लाम और दो पुत्रियां हैं। बड़े लड़के व दोनों लड़कियों की शादी हो गई है। दोनों लड़के बाहर रहकर काम करते हैं। घटना से पत्नी दुखना सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें