फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरसों की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौपरिया में सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे चार आरोपियों ने विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता फूलमती के अनुसार, वह अपने जेठ की बहू पुष्पा के साथ अपने खेत में सरसों की फसल देखने गई थी। इसी दौरान उसने देखा कि गांव के ही शैलेन्द्र, वशिष्ठ, दुर्विजय और त्रिवेनी उसके खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। फूलमती और पुष्पा के विरोध करने पर आरोपी भड़क उठे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। आरोप है कि मना करने पर चारों ने लात, मुक्का और थप्पड़ों से उसे मारा-पीटा। शोर सुनकर राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें