फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा-राजपुर बुजुर्ग, टोला कोमरवां में बृहस्पतिवार की शाम 22 वर्षीय उमेश का शव उसी के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। इसे देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

उमेश पांच माह पूर्व शादी हुई थी, परिजनों के अनुसार उमेश और उसकी पत्नी नीलम से हमेशा विवाद होता रहता था। घटना के चार दिन पहले परिवारिक विवाद के कारण नीलम अपने मायके चली गई थी। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें