फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाहर की दवा लिखने पर प्रभारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार शुक्ला को नोटिस जारी किया है और साथ ही साथ चेतावनी दी है कि अगर इसमें कोई सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, नगर पालिका परिषद नौतनवा के विकास गोयल ने मुख्यमंत्री जनसुवाई पोर्टल पर ऑललाइन शिकायत की थी। जिसमें यह आरोप लगाया कि पीएचसी नौतनवा में ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। इससे मरीजों की जेब पर अधिक बोझ पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मामले की संज्ञान में आने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने प्रभारी चिकित्साधिकरी को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि शासन के मंशा के अनुसार,पीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा के साथ लोगों को कांउटर से ही दवा दी जाएं। इसमें दूसरी बार किसी भी तरह की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें