फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झूठ के पुलिंदे पर टिकी है भाजपा सरकार

विज्ञापन
निचलौल में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अ​भियान।
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ‘’वोट-चोर गद्दी छोड़’’ के नारे के साथ कार्यकर्ता 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक पूरे जनपद में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को अभियान के संबंध में निचलौल तहसील में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार झूठ के पुलिंदे पर टिकी हुई है और वोटों की चोरी के जरिए ही यह नाजायज सरकार बनी है। सरकार जनता के सुख-दुख से बेखबर है क्योंकि उसे पता है कि हर हाल में वोट चोरी के सहारे ही सत्ता बनी रहेगी। कांग्रेस इस नाजायज सत्ता के पतन तक आंदोलन चलाती रहेगी और वोट चोरी रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कारवां अब गांव-गांव, टोला-टोला और जन-जन तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें