घुघली। विकास खंड घुघली के ग्राम सभा पकड़ियार विशनपुर में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व ग्राम प्रधान सीता राम यादव ने किया। शिविर में एएनएम नितेश राव की देखरेख में रक्तचाप, मधुमेह, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मलेरिया, डेंगू, रक्त की जांच, सिफलिस, हेपटाइटिस आदि की जांच की गई। साथ ही बच्चों का टीकाकरण एवं गर्भवतियों की जांच के साथ उन्हें पथ्य परहेज की जानकारी दी गई। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन पांडेय, एएनएम नितेश राव, मंजू देवी, निर्मला पाल, रीना गुप्ता सहित आशा उपस्थित रहीं।