निचलौल। क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित एक पार्क के पास निचलौल से घर लौटते समय कुछ मनबढ़ों ने एक रोजगार सेवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के करमहिया निवासी नीलरत्न पटेल ने बताया की वह निचलौल ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को जरूरी कार्य के लिए निचलौल गए थे। कार्य निपटाने के बाद वह देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौट रहे थे। झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित एक पार्क के पास पहुंचे थे। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे कुछ मनबढ़ों ने उन्हें रोक लिया और उनपर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावरों ने घटना की कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से पीड़ित रोजगार सेवक काफी डरा और सहमा हुआ है।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की मामले में पीड़ित रोजगार सेवक निलरत्न पटेल की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद