बागापार। सदर क्षेत्र के बागापार में मंगलवार को बारिश से धान की फसल की क्षति व किसानों की आय बढ़ाने को लेकर किसानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि के अलावा पशुपालन, मत्स्य, बागवानी के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन बागवानी से जुड़कर अपनी आय दुगुनी कर सकते हैं। किसान मित्रों को क्षेत्र के अन्य किसानों को जागरूक करने की बात कही, जिसे किसान अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं को दूर कर सकें। ग्रामीण सहकारी समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोदनवाल ने कहा कि किसानों को साधन सहकारी समिति से अब उर्वरक व बीज आसानी से मिल जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को उन्नतिशील खेती करने में सहायता मिली है। इस मौके पर संदीप वर्मा, उमेश गौतम, रामसूरत सोनी, केशव वर्मा, राजेश वर्मा, उत्री आदि मौजूद रहे। संवाद