लक्ष्मीपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा और निश्चित मानदेय देने की मांग को लेकर आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की।
ब्लॉक अध्यक्ष चित्रकान्ति ने कहा कि आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा और निश्चित मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ता लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चित्रकान्ती एवं संरक्षक शिवभुजा पाण्डेय, संयोजक रामबहाल मौर्य, संजय पांडेय, मंजू गौड़, विंध्यवासिनी, जमीला सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।