फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा: इस बार जिम्मेदार भी नहीं रख सकेंगे स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी : इस बार जिम्मेदार भी नहीं रख सकेंगे स्मार्टफोन
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को जिले के 23 केंद्रों पर निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। शासन ने इस बार परीक्षा कार्य से जुड़ने वाले केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी बिना स्मार्टफोन ड्यूटी करने का निर्देश जारी किया है।
जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 12504 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा हर संभव तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। अब तक जो परीक्षाएं होती रही हैं उसमें परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। यह पहला अवसर है जब परीक्षा ड्यूटी में तैनात रहने वाले केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी स्मार्टफोन लाने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि शासन ने यह कदम इसलिए उठाया है कि परीक्षा की पवित्रता पर कोई भी सवाल खड़ा न कर सके। वहीं, अन्य प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों के भ्रमण के दौरान स्मार्टफोन रख सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए इस बार बनाई गई व्यवस्था में केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी अपने पास स्मार्टफोन रखने से मना किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें