फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट की हकीकत देखेगी राज्य स्तरीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट ग्रांट की हकीकत देखेगी राज्य स्तरीय टीम
विज्ञापन

जिले में छह से 10 जून तक कार्यों का करेगी निरीक्षण, तैयार करेगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों में से तीन ब्लॉकों के दस विद्यालयों का राज्य स्तरीय टीम की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। छह से 10 जून के बीच टीम के सदस्य जिले में आएंगे तथा किन्हीं दस विद्यालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि को भेजते हुए सुधारात्मक कार्य किया जाता है। विद्यालयों के जिम्मेदार आवश्यकता को देखते हुए इस धनराशि से छोटे-मोटे मरम्मत कार्य के साथ रंगाई-पुताई आदि का कार्य कराते रहते हैं। वहीं, आवश्यकता के मुताबिक अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए भी अलग से धनराशि प्राप्त होती है। ऐसे में राज्य स्तरीय टीम की ओर से विद्यालयों में पहुंचकर दोनों बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। साथ ही प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट तैयार करते हुए उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। विद्यालयों के निरीक्षण के लिए समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना के सलाहकार राजीव नयन गुप्ता व बाराबंकी जिले के अवर अभियंता सरोजानंद झा को नामित किया गया है।
विज्ञापन

500 से अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालयों को प्राथमिकता
टीम की ओर से विद्यालय के चयन में उन विद्यालयों को वरीयता दी जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक है। यदि जिले में ऐसे विद्यालयों की संख्या चार से कम होगी तो 200 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
संतुष्ट न होने की दशा में बीएसए व सीडीओ से संपर्क करेगी टीम
कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि से यदि किसी विद्यालय ने कार्य शुरू नहीं कराया होगा तथा धनराशि खाते में पड़ी होगी तो टीम के सदस्य बीएसए व सीडीओ से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

कोट
राज्य स्तर से नामित टीम के सदस्य जून माह में जिले के 10 विद्यालयों में कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि से कराए गए कार्यों का परीक्षण करेंगे। इसे लेकर सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करा लिया जाएगा।
-रवींद्र सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें