फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता लिखेंगे शिक्षक, दिखाएंगे प्रतिभा, उत्कृष्ट कविता के लिए किए जाएंगे पुरस्कृत कविता लिखेंगे शिक्षक, दिखाएंगे प्रतिभा, उत्कृष्ट कविता के लिए किए जाएंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कविता लिखेंगे शिक्षक, दिखाएंगे प्रतिभा, उत्कृष्ट कविता के लिए किए जाएंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे। वे कविता लिख कर उसे राज्य हिंदी संस्थान की मेल आईडी पर भेजेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं के महत्व को बताते हुए शिक्षण की संस्तुति की गई है। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं में कविता लेखन की योजना बनाई गई है। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों को कविता लेखन में भाग लेने की बात कही गई है। यह भी कहा गया है कि कविता प्रदेश में प्रचलित भाषा अवधी, भोजपुरी, ब्रज व बुंदेली आदि में होनी चाहिए। टंकित कविता के नीचे रचनाकार का नाम, पदनाम व जिले का नाम भी लिखना होगा। कविता के साथ निर्धारित प्रारूप पर (नाम, पदनाम व मानव संपदा आईडी) आदि का विवरण देना होगा। इसे प्रत्येक दशा में पांच फरवरी तक राज्य हिंदी संस्थान की ई मेल आईडी (राज्य हिंदी संस्थान 1975 एट द रेट आफ जीमेल डाट काम) पर प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शिक्षक कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें।
उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
कविता लेखन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कविता में इन विषयों का करना होगा समावेश
कविता लेखन में पर्यावरण संरक्षण, बाल कविताएं, सामाजिक सरोकारों व बच्चों के शैक्षिक संवर्धन व विज्ञान आदि से जुड़े विषय का समावेश करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें