फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता पर शिक्षक निलंबित

Tue, 08 Jul 2025 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह वार्ड, मंशाछापर के पीएमश्री विद्यालय में 16 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन दो मंजिला भवन में अनियमितता मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वार्ड सभासद रघुवर यादव की शिकायत पर पीएमश्री विद्यालय में मानक के विपरीत बनाए जा रहे दो मंजिला भवन की जांच के बाद दाेषी पाए जाने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुन्द्रिका प्रसाद को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले 27 मई को जांच में पहुंचे डीसी निर्माण वीरेंद्र सिंह ने आरोप की पुष्टि करते हुए कहा था कि विद्यालय में 16 लाख 97 हजार रुपये की लागत से दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाना था।
इसके लिए 60 फीसदी धन अवमुक्त कर दिया गया। मगर भवन निर्माण में अनियमितता मिलने पर कहा गया था कि टेक्निकल जांच के बाद ही बाकी 40 प्रतिशत धन अवमुक्त किया जाएगा। बीईओ बंशीधर सिंह ने बताया कि शिक्षक मुन्द्रिका प्रसाद को निलंबन की कार्रवाई से अवगत कराकर सहायक शिक्षक को विद्यालय का चार्ज देने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें