फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर किसको पहनाएंगे माला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की उदासीनता के कारण चौराहे की पहचान हो रही धूमिल
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज )। उप नगर घुघली के सुभाष चौक पर लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा ढांचा सहित सात माह पहले ही डीसीएम की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके निर्माण को लेकर जिम्मेदार अबतक मौन हैं। स्वतंत्रता दिवस निकट आते ही लोगों में चर्चा तेज हो गई है कि इस राष्ट्रीय पर्व पर किसे पुष्प चढ़ाकर माल्यार्पण किया जाएगा। यही नहीं, बड़े नेताओं की नजर में भी इस मूर्ति के निर्माण को लेकर कोई सक्रियता नहीं है।
उप नगर में स्थित सुभाष चौक की पहचान जिम्मेदारों की लापरवाही से मिटता नजर आ रहा है। 7 माह पूर्व गन्ना लदी ट्राली ने ठोकर मार दी जिससे प्रतिमा का गुम्बद गिर गया। अभी नगर पंचायत व्यवस्था में लगा ही था कि 29 जनवरी को चार बजे एक फॉर्च्यून लदे डीसीएम गोरखपुर से घुघली होकर सिसवां बाजार जा रहा था। घुघली कस्बे के मुख्य चौराहे पर अनियंत्रित होकर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मूर्ति टूट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि मूर्ति के ऊपर बने गुम्बद दस मीटर दूर जा गिरा। चबूतरा टूट कर बिखर गया था। नगर पंचायत प्रशासन काम चलाऊ गुम्बद का निर्माण करा दिया। स्ट्रीट लाइट को सही न कराके दो एलईडी बल्ब लगाकर कोरमपूर्ति कर दिया। समय बीतता गया और केवल मूर्ति व गुम्बद का मलबा ही हटाकर मामले को फाइलों में दबा दिया गया। सभासद पति अनिल जायसवाल कहते हैं कि यदि प्रशासन इसी तरह मौन रहा तो चौराहे की पहचान मिट जाएगी। सभासद राकेश जायसवाल, मैनेजर आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रतिमा बनावाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने बताया कि धनाभाव के कारण मूर्ति निर्माण रुका है। जैसे ही किसी अधिशासी अधिकारी की तैनाती होगी, प्रतिमा बनवाकर लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें