फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्र को थाने में पीटा, दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाने में तैनात दरोगा ने एक छात्र को चोरी के आरोप में पहले थाने बुलाया। आरोप है कि उसके बाद उसकी पिटाई कर डराया धमकाया। इस मामले की शिकायत छात्र ने सिसवा विधायक और पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित छात्र ने बताया कि चार फरवरी की दोपहर करीब दो बजे उसके मोबाइल पर फोनकर उसे थाने बुलाया गया। कहा गया कि तुम पर साइकिल चोरी की शिकायत है। आरोप है कि जब वह थाने पहुंचा तो उसे लॉकअप में बंद कर दिया गया।
फिर थर्ड डिग्री देते हुए बेरहमी से मारने पीटने लगे। चीखते हुए पिटाई का कारण पूछा तो उसे धमकाया गया कि तुम चोरी किए हो। तुम्हे अन्य केस में जेल भेज दूंगा। हालांकि जिसकी साइकिल चोरी हुई थी। उसने उन्हें जानने और पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद भी दरोगा रितेश गौंड और एक कांस्टेबल ने उन्हें प्रताड़ित किया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि दरोगा रितेश गौंड को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें