सिंदुरिया। भारत सरकार के निर्देश के क्रम में सीआरएम विजिट कार्यक्रम के तहत स्टेट टीम ने सोमवार को विकास खंड मिठौरा में संचालित छोटे-बड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सीएचसी का निरीक्षण किया।
टीम में शामिल डॉ. आरजी सिंह और डॉ. अनंत प्रकाश ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नदुआ, मधुबनी और सीएचसी मिठौरा सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में बीपी, शुगर जैसे रोगों की दवाओं की उपलब्धता, जांच उपकरणों, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और भवन की स्थिति की जानकारी ली। टीम ने कहा कि भविष्य में इन केंद्रों के सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुशवाहा, बीसीपीएम अवनीश पटेल, बीपीएम नवनीत उपाध्याय, अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे।