फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टार इलेवन महराजगंज ने लिटिल फ्लावर को हराया

Fri, 16 Feb 2024 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के मैदान पर चल रहे सांसद खेल स्पर्धा के चौथे दिन शुक्रवार को फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच 18 फरवरी को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

खेल संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह ने बताया कि फुटबॉल मैच के पहले सेमीफाइनल में पहुंचे स्टार इलेवन क्लब महराजगंज एवं लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें स्टार इलेवन महराजगंज ने लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज को दो जीरो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्टार इलेवन महराजगंज के तरफ से आशीष गुप्ता एवं सचिन यादव ने क्रमशः एक-एक गोल कर अपने टीम को दो शून्य की बढ़त दिला दी। लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज के तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। दूसरे सेमीफाइनल में फ्रेंड्स क्लब सिसवा ने यंग स्टार क्लब महराजगंज को तीन शून्य से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। फ्रेंड्स क्लब सिसवा के तरफ से सुनील यादव, आशिक एवं रमजान ने क्रमशः एक-एक गोल किए। जबकि विपक्षी टीम यांग्स क्लब महराजगंज की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। इस प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फ्रेंड्स क्लब सिसवा ने खिताबी दौर में प्रवेश किया। मुख्य निर्णय की भूमिका में प्रेम कुमार नायक एवं अखिलेश मिश्रा रहे। जबकि सहायक निर्णायक के रूप में सुग्रीव प्रसाद रहे। समस्त फुटबॉल का यह प्रतियोगिता रमेश जायसवाल ऊर्फ भोली भाई के देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें