नौतनवा। रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से वाहन नहीं जा पाएंगे। अब लोगों को अपना वाहन रेलवे स्टेशन के सामने बने पार्किंग अथवा अन्य स्थानों पर खड़ा करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने मालगोदम के पास बैरियर लगाने की तैयारी कर रहा है।
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के पास खाली पड़ी भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा है। यहां खाली भूमि होने के कारण नौतनवा कस्बा में बाजार करने आने वाले लोग अपना चार पहिया वाहन मालगोदाम रोड पर दोनों तरफ अथवा खाली पड़ी भूमि पर लगा कर बाजार करने चले जाते हैं। इससे मालगोदाम पर माल ढुलाई के लिए आने वाले मालवाहक ट्रकों को आने जाने में समस्या होती है। वहीं नगर के घंटा घर चौराहे पर भी वाहनों को निकलने से जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे परिसर में अनावश्यक वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए घंटाघर चौराहे पर पुलिस बूथ से थोड़ी दूर रेलवे मालगोदाम रोड पर रेलवे द्वारा बैरियर लगाया जा रहा है। वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम ने बताया कि अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर लगाने की तैयारी की जा रही है। संवाद