फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बूथ स्तर पर मतदाता सूची का गहन जांच करेंगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर पर गहन जांच के बाद ही सच्चाई का चलेगा पता
विज्ञापन

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर सपा, कांग्रेस ने उठाए सवाल
महराजगंज। जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने प्रकाशित मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बूथ स्तर पर गहन जांच के बाद ही इसकी सच्चाई का पता चल सकेगा।


सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें। बूथ स्तर पर अध्ययन के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सूची कितनी निष्पक्ष और पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी, अनियमितता या नाम छूटने की शिकायत सामने आती है तो पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें। ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए और गलत तरीके से शामिल नामों को भी समय रहते सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल



इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने भी मतदाता सूची पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि एसआईआर 2025 के दौरान जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 19,92,459 थी, जो आज 10 अप्रैल 2026 को अंतिम प्रकाशन के दिन घटकर 17,92,128 रह गई है। इस प्रकार लगभग 2,00,331 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौतनवा और निचलौल तहसील में विशेष रूप से नेपाल से ब्याह कर आई हुई महिलाओं, जो वर्ष 2003 से यहां स्थानीय निवासिनी हैं, उनके लाखों नाम इस अभियान में जानबूझकर छोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बार-बार प्रयास करने के बावजूद निर्वाचन आयोग ने मामले में कोई सकारात्मक निर्देश जारी नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें