फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, कम हो गए दो लाख मतदाता

विज्ञापन
मतदाता सूची का प्रकाशन करते जिला​धिकारी। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के समक्ष प्रसतुत
विज्ञापन

जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128
पुनरीक्षण से पहले जनपद में मतदाताओं की संख्या थी 19,92,459

महराजगंज। शुक्रवार को एसआईआर प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के समक्ष निर्वाचक नामावली के अंतिम सूचना का प्रकाशन किया। जनपद में पहले 19,92,459 मतदाता थे लेकिन अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128 रह गई है। 76,642 पुरुष, 1,23,681 महिला और आठ थर्ड जेंडर मतदाता कम हुए हैं।
जिलाधिकारी ने फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128 है। विधानसभावार आंकड़ों को देखें तो फरेंदा में 3,30,511, नौतनवा में 27,187, 317, सिसवा में 3,64,498, महराजगंज में 3,77,551 व पनियरा में 3,92,381 मतदाता हैं। अंतिम आलेख्य के प्रकाशन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अफजल अब्बास (जिला महासचिव) व विनोद कुमार सिंह उपाध्याय (कांग्रेस), विद्यासागर यादव (जिलाध्यक्ष, सपा) व आनंद श्रीवास्तव (नगर अध्यक्ष), राघवेंद्र तिवारी (भाजपा) व पशुपतिनाथ गुप्ता और दामोदर गोयल (जिला सचिव, आम आदमी पार्टी) उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराईं। साथ ही उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग और समर्थन के लिए राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचन कार्यालय की पूरी टीम सहित एसआईआर कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करना संभव नहीं था।
प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने अवगत कराया कि कांग्रेस, भाजपा और सपा के प्रतिनिधियों को अंतिम आलेख्य उपलब्ध करा दिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार, अपर उपजिलाधिकारी प्रेमशंकर पांडेय, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रधान सहायक राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


71 हजार 34 मतदाताओं का नाम सूची से बाहर
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दृष्टिगत शुक्रवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। समस्त बीएलओ द्वारा मतदाताओं के बीच अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर उन्हें सुनाया गया। वहीं तहसीलदार कर्ण सिंह एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बूथों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान कुल 62 हजार 715 गैर मौजूद मतदाताओं को विलोपित करने के साथ ही नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगति में दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले आठ हजार 319 अन्य मतदाताओं समेत कुल 71 हजार 34 मतदाताओं का नाम सूची से बाहर किया गया है। जबकि 23 हजार 292 नए मतदाता भी बनाए गए हैं। संवाद
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल कम हुए मतदाता
फरेंदा 1,79,447 1,51,041 23 3,30,511 29,300
नौतनवा 1,80,453 1,46,731 03 3,27,187 47,155
सिसवा 1,97,682 1,66,810 06 3,64,498 35,304
सदर 2,05,075 1,72,457 19 3,77,551 50,978
पनियरा 2,13,840 1,78,537 04 3,92,381 37,580
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें