फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मालगाड़ी की चपेट में आने से छह गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर से नौतनवां जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से छह गोवंश की मौत हो गई। सूचना पाकर रेलवे व अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मृत गाेवंश को दफना दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब चार बजें गोरखपुर से नौतनवां जा रही मालगाड़ी अभी लोक विद्या पीठ नगर हाल्ट पर पहुंची थी कि रेलवे ट्रैक पार कर रहे छह गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें पांच गोवंश की तत्काल मौत हो गई थी तथा एक अन्य गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रेलवे व हेल्पलाइन नंबर पर दिया। घटना के करीब पांच घंटा के बाद पशुधन विभाग के अधिकारी व रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां पर पशुधन विभाग के चिकित्सकों ने घायल गोवंश का इलाज शुरू किया तो कुछ देर के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। रेल विभाग के अधिकारियों व स्थानीय लोगों की मदद से मृत गोवंश को दफना दिया गया। स्टेशन मास्टर अजय पटेल ने बताया कि ठोकर मारने के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें