फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! मेरी जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, विरोध पर दे रहे धमकी

Sun, 15 Dec 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
समाधान दिवस पर भिटौली थाने पर फरियादियों की फरियाद सुनते एसडीएम एवं सीओ सदर।
विज्ञापन
महराजगंज/परतावल। साहब! दबंग मेरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकी भी रहे हैं। गरीब हूं, कहां जाऊं? थाना समाधान दिवस में यह कहना था पिपरपाती गांव की एक महिला का, जिसकी जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। पिपरपाती निवासी आरती देवी ने शिकायत कहा कि आराजी नंबर 26 रकबा 0.2350 हेक्टेयर पर वह सहखातेदार काबिज है। रकबा कम होने के कारण उक्त आराजी नंबर पर धारा 24 के तहत उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में वाद दाखिल है।
विज्ञापन

उक्त जमीन से सटे ही चक आउट की जमीन पर है जिसमें मैं भी हिस्सेदार हूं। आरोप है कि पटीदार उक्त जमीन बेच चुके हैं। मेरे हिस्से की भूमि पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। श्यामदेउरवां निवासी देवेंद्र शर्मा ने सरकारी नाली पर कब्जा करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में स्थित आराजी नंबर 289 व 290 जो राजस्व अभिलेख में नाली दर्ज है। उक्त नाली से ही खेतों की सिंचाई की जाती है। धीरे-धीरे नाली पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। श्यामदेउरवां बड़हरा बरईपार मार्ग पर नाली की जमीन पर एक व्यक्ति पक्का निर्माण करा रहा है। जिसे तत्काल रोकना जनहित के लिए अति आवश्यक है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दोनों मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी है। शनिवार को समाधान दिवस में कुल छह मामले आए थे जिसमें तीन पुलिस व तीन राजस्व विभाग से संबंधित थे। दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि चार के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें