फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! बहू करती है पिटाई, नहीं दे रही भोजन

Sun, 23 Jun 2024 05:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला रविवार को थाने पहुंचीं। उसने रोते हुए बहू और बेटे पर मारने-पीटने और भोजन पानी न देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दो दिनों से भोजन नहीं की है। महिला की पीड़ा सुनकर थानेदार ने बुजुर्ग को बैठाकर भोजन कराया और पुलिस के साथ घर भिजवाया।
विज्ञापन


रविवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच गोधवल की रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुलाबी देवी उनके पास पहुंची। बुजुर्ग महिला ने बताया कि साहब भूखी हूं। दो दिन से बहू ने भोजन नहीं दिया। मारपीट कर घर से निकालती है, गाली देती है। समस्या सुन भावुक हुए थानेदार ने उसे बैठाकर भोजन कराया। तत्काल पुलिस कर्मियों को भेजकर मामले का निस्तारण करने के लिए कहा। साथ ही पुलिस कर्मियों से घर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें