फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध कार में तस्करी के सात बोरा अखरोट सहित अन्य सामग्री बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल की तरफ से आ रही कार की पुलिस ने ली तलाशी
विज्ञापन

फरेंदा। नेपाल की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रोक कर ली गई तलाशी के दौरान पुलिस ने सात बोरा अखरोट समेत अन्य तस्करी का सामान बरामद किया। बुधवार की सुबह पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सामान जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के अनुसार, फरेंदा कस्बे में पुलिस ने तलाशी के दौरान एक कार आता दिखाई दिया। कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने कार में लदा सात बोरा अखरोट, 12 बोरा फेयर लवली पाउच, दो गत्ता मैगी, 275 फेयर लवली बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन व एक आरोपी सुनील मिश्रा निवासी नदाई हरैया, बस्ती को मामले में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कस्टम अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। टीम में उप निरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल अनिल यादव, गौरव वर्मा, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें