फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.67 करोड़ से बनेंगी सात नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
1.67 करोड़ से बनेंगी सात नालियां
विज्ञापन

शहर के तीन वार्डों में कराया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के तीन वार्डों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन वार्डों में सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत 1.67 करोड़ की लागत से सात नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नालियों के निर्मित होने से जहां जलभराव से निजात मिलेगी, वहीं सड़क की अवधि भी बढ़ जाएगी।
जिला मुख्यालय बनने के तीन दशक बाद भी शहर में जलभराव एक बड़ी समस्या बनी है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने दर्जन भर से अधिक वार्डों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इनमें से नेहरू, लोहिया व शास्त्री नगर वार्ड मेें नालियों के निर्माण क मंजूरी मिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम किश्त के रूच में धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए तीन वार्डों में सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत 1.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गई है। प्रथम किश्त जारी हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
प्रथम किश्त के रूप में मिले 41.92 लाख
नगर पालिका को प्रथम किश्त के रूप में 41.92 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इस धनराशि से नगर पालिका के तीन वार्डों में सात नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें