फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपीते व फूल की खेती से जुड़ेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पपीते व फूल की खेती से जुड़ेंगी महिलाएं
विज्ञापन

मोहद्दीनपुर में 20-20 डिस्मिल में खेती करने की बनाई गई योजना
महराजगंज। मॉडल ग्राम के रूप में पुरस्कृत हो चुके पनियरा ब्लॉक के ग्राम मोहद्दीनपुर में महिलाओं को पपीते व फूल की खेती से जोड़ने की कवायद चल रही है। उद्देश्य है कि इससे जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनाने के साथ अपनी आय में इजाफा भी करेंगे।
मोहद्दीनपुर गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रारंभिक दौर में 20-20 डिस्मिल जमीन उपलब्ध कराते हुए उसमें पपीते व फूल की खेती की योजना बनाई गई है। आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने खेती के लिए मंजूरी दे दी है। ग्राम प्रधान कतालु ने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी है। खंड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह ने बताया कि मोहद्दीनपुर की तरह अन्य गांव के जनप्रतिनिधियों को भी पहल करते हुए विकास के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बना मॉडल गांव
पनियरा ब्लॉक के ग्राम मोहद्दीनपुर को वर्ष 2018 में मॉडल गांव के रूप में पुरस्कृत किया जा चुका है। तत्कालीन प्रधान योगेंद्र यादव ने गांव में सफाई के लिए न सिर्फ टोली बनाई थी, बल्कि मोहद्दीपुर को जिले का पहला गांव बनाया था, जो खुले में शौच मुक्त था। वर्तमान प्रधान को भी वे समय-समय पर विकास परक कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें