फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियंत्रण से जुड़ी सूचना को लेकर दिखाएं गंभीरता

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कोविड नियंत्रण से जुड़ी सूचना पर दिखाएं गंभीरता’
विज्ञापन

- डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड नियंत्रण कक्ष में सूचना व शिकायती पंजिका को देखा तथा जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे कोविड से जुड़ी सूचना को लेकर गंभीरता दिखाएं। त्वरित रूप से सूचना का आदान-प्रदान करते हुए आरआरटी टीम के प्रभारी को भी इसकी जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसा किए जाने से जहां आरआरटी टीम समय से मौके पर जाएगी, वहीं संक्रमित व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सकेगा। महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि टीकाकरण व जांच में लगी टीम को बूस्टर डोज उपलब्ध कराया जाए, जिससे कर्मी निर्भीक होकर कार्य करें। वार्ड के निरीक्षण के दौरान शौचालय, प्रकाश व सफाई की व्यवस्था पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, अपर एसडीएम मोहम्मद जसीम, सीएमएस डॉ. एके राय, एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी व डॉ. राकेश कुमार, डॉ. विकास यादव व डॉ. केपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुस्तकालय में लगवाएं वाटर प्यूरीफायर
डीएम ने जिला पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि वे जिला पुस्तकालय में वाटर प्यूरीफायर को लगवाना सुनिश्चित करें। टूटे फर्श की भी मरम्मत कराने के साथ सफाई भी कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें