फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, स्कूल परिसर गुलजार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में पहली कक्षा से लेकर पांच तक के स्कूल बुधवार को खुल गए। लंबे समय बाद स्कूल खुलने पर पहले दिन को यादगार बनाने के साथ कोविड नियमों का पालन कर बचाव के प्रति गंभीरता भी दिखाई गई। सरकारी स्कूलों से लेकर निजी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। बच्चों को स्कूल पहुंचने से चहल-पहल बढ़ गई। स्कूलों की रौनक एक बार फिर बढ़ गई। बच्चों का अपने स्तर से स्वागत करने में शिक्षकों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
कंपोजिट विद्यालय बैजनाथपुर कला के प्रधानाध्यापक एकरामुल्लाह, अखिलेश शर्मा, पंकज मौर्य, रजत, अभिषेक, विंध्यवासिनी स्कूल पहुंचे। व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद शिक्षक कृष्ण कुमार मद्धेशिया ने छात्र को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद क्रमश: सभी छात्रों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बेलहिया बास पार की प्रधानाध्याक प्रियंका वर्मा ने छात्रा की आरती उतार कर स्वागत किया। स्कूल में चहल- पहल बढ़ने से शिक्षक छात्र सभी खुश नजर आए। प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय में प्रधानाध्याक अमरेंद्र प्रताप, सहायक अध्यापक गोपाल, महेंद्र, पवन, शिक्षा मित्र संतोष सरिता के द्वारा स्कूल पहुंचे छात्रों का स्वागत किया गया। प्रधानाध्याक ने फूल बरसा कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल पहुंचने पर बच्चों को मास्क भी दिया गया। प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ में जलभराव होने के कारण बच्चों को गांव में शिव मंदिर में पढ़ाया गया। प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि बच्चों को शिव मंदिर में बैठाकर पढ़ाया।
विज्ञापन

लंबे समय बाद स्कूल खुला तो बच्चों को पढ़ाने की हर संभव कोशिश की गई। कोरोना काल में भी मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया गया। स्कूल से पानी हटने के बाद पुन: स्कूल में कक्षा संचालित होगी। फरेंदा क्षेत्र के रतनपुर खुर्द में स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शोभना गौड़ ने बताया कि जलभराव के वजह से समस्या है। पानी की वजह से विद्यालय में खरपतवार हो गया है। उधर, शहर के कास्मोपोलिटन स्कूल में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षा संचालित हुआ। प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने बताया कि बच्चों को आने से स्कूल में रौनक बढ़ी है। पैरामाउंट एकेडमी में बच्चे पहुंचे तो सबसे पहले सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद कतारबद्ध अंदर प्रवेश मिला।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हुआ। पहले दिन बच्चे पहुंचे तो स्कूलों में उनका स्वागत किया गया। सभी शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने एवं दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई।
-ओम प्रकाश यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें