महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बंगाली चौराहे के मोड़ पर छात्रों से भरी स्कूल बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में टकराई गई। जिससे बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई।
उसमें सवार करीब तीन छात्र घायल हो गए। जबकि अन्य बच्चे सहम गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। देर तक अफरा-तफरी मची रही। मौजूद ग्रामीणों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लीनिक पर ले जाया गया।
घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बोलेरो सोमवार सुबह में महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव समेत आसपास गांवों के छात्रों को बोलेरो चालक वाहन में बिठाकर स्कूल लेकर जा रहा था।