फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में हुआ। इसके अलावा अन्य स्थानों पर गोष्ठी एवं रैली के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। गांव से लेकर शहर तक जागरुकता रैली निकली। जिम्मेदारों ने उत्साह के साथ सभी को जागरूक करने की कोशिश की। संयुक्त निदेशक डॉ. बीएम राव ने जिले में अभियान के दौरान गतिविधियों का निरीक्षण की जरूरी दिशा निर्देश दिया।
जिला अस्पताल में अभियान का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने संयुक्त रूप से किया। अस्पताल के सभागार में वक्ताओं ने स्वच्छता एवं बीमारी से बचाव के प्रति सचेत रहने का सुझाव दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. केपी सिंह, सीएमएस डॉ. एएम भाष्कर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सदर श्रीभागवत सिंह ने किया। अंत में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत शुक्रवार को नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं बच्चों द्वारा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। रैली को रतनपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिवशंकर मद्धेशिया, मुदिता त्रिपाठी और रीता सिंह आदि मौजूद थे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि संचारी रोग से बचाव मे जागरुकता सबसे महत्वपूर्ण है। अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस दौरान डॉ. एके पांडेय, रामसरन गुप्ता, लालजी त्रिपाठी, प्रीति, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा दरहटा में रैली निकाल कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमे ग्रामीणों को बताया गया कि घर के आसपास गंदगी न होने दें। इस मौके पर सीएचओ बृजेश कुमार, एनम रीमा देवी, अल्का चौरसिया और माया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण की जागरुकता रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान केशव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों ने तख्ती पर लिखा स्वच्छता नारा सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखें साफ-सफाई आदि से जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुनीता खरवार, सुषमा, गरिमा यादव और रीता यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें