फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस------------

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस : 307 मामले, 35 का हुआ समाधान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें प्राप्त 307 मामलों में से 35 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निस्तारण को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सदर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों के निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि समाधान दिवस में आए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।
विज्ञापन

पेश मामलों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें, जिससे उसे समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जा सके। पूर्व के लंबित मामलों के निस्तारण में भी तेजी लाई जाए। इस दौरान एसपी प्रदीप गप्ता, डीएफओ पुष्प कुमार के, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, सदर तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव समेत अन्य विभागीय जिम्मेदार मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 मामले आए जिसमें से दो मामलों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य मामलों को निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम रामसजीवन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 84 मामले आए जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष मामलों के निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम दिनेश मिश्रा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आए 124 मामले में से 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया।
महिला को दी गई सांत्वना राशि
समाधान दिवस में गबड़ुआ टोला से आई महिला नजमा खातून को डीएम ने 144109 रुपये का सांत्वना राशि का चेक भी प्रदान किया। महिला के पति की रियाद में मौत हो गई थी। डीएम ने चेक देते हुए कहा कि क्षति को तो पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन परिवार के मदद की दिशा में पहल की जा सकती है। सदर लेखपाल लोकपति त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला फरियादी को पुलिसकर्मियों ने हटाया
सदर तहसील दिवस में भूमि संबंधी विवाद में शिकायत को लेकर पहुंची श्यामदेउरवां थाने के ग्राम धनहां नायक की पीड़ित महिला राबड़ी देवी को पुलिस कर्मियों ने उस समय जबरन हटा दिया। हुआ यूं कि वह डीएम से मिलकर अपनी बात रख रही थी, वहां भीड़ भी अधिक थी। ऐसे में महिला थाने व श्यामदेउरवां थाने के कर्मियों ने उसे जबरिया हटा दिया। महिला का कहना रहा कि डीएम साहब उसकी बात को सुनने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें